फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगली जानवर की दहशत बरकरार, वन विभाग की कांबिंग जारी

Fri, 12 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में गश्त करती वन विभाग की टीम। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे में एक स्कूल के पास मंगलवार को आठ बजे रात में जंगली जानवर देखा गया था। लोग इसे चीता बता रहे थे, लेकिन वन विभाग ने इन्कार किया था। वन विभाग की टीम दूसरे दिन भी रात में गश्त की, लेकिन कोई पदचिह्न नहीं मिला। इसे लेकर आसपास के लोगों में डर का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम लगातार गश्त के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए लगी है। जिले स्तर से प्रभागीय वनाधिकारी भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। वन दरोगा विनोद सिंह के नेतृत्व में वन दरोगा भगवान राम, वनरक्षक शम्भू राजभर, रामप्रीत सहित अन्य वन कर्मियों ने बुधवार रात भी वन जीव को लेकर गस्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें