फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुणे से शव आते परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 13 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी बाजार टोला के 27 वर्षीय संजय मद्धेशिया का शव शनिवार को पुणे से घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ समय बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, संजय मद्धेशिया पुणे में एक निजी कंपनी में फायरफाइटिंग का काम करते थे। कुछ दिन पहले वहां काफी ऊंचाई से गिर गए थे। उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें घर लाया जा रहा था। घर आते समय शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें