फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करुणा सागर पार्क की बदलेगी सूरत बनेंगे गजीबो

विज्ञापन
कसया-कुशीनगर रोड पर विकसित हो रहा करुणा सागर पार्क।स्रोत-व्हाट्सएप
विज्ञापन
- नगर के वेस्ट सामानों से सजाया जाएगा करुणा पार्क, होगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

-बच्चों के मनोरंजन के लिए लगेंगी खेल सामग्री, पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के हिरण्यवती नदी के घाट पर बने करुणा सागर पार्क को और विकसित किया जाएगा। इसको सुंदर और आकर्षक बनाकर इसमें बच्चों के खेलने की सामग्री और बुजुर्ग के व्यायाम की व्यवस्था की जाएगी। उसके मुख्य सेंटर में फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।
नगर पालिका की ओर से गोरखपुर रोड पर जेटी बाबू तिराहा के समीप हिरण्यवती नदी के समीप बना करुणा सागर पार्क नगर के वेस्ट सामानों से और विकसित किया जाएगा। इसको करीब 15 लाख रुपये खर्च कर आकर्षक बनाया जाएगा। पार्क के बाहर गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी और पार्क के अंदर घास, छायादार पौधे, लोगों के बैठने के लिए उत्तम प्रबंध के अलावा चारों तरफ पाथवे, बच्चों के खेलने-कूदने की सामग्री और अलग से पार्क बनवाया जाएगा। व्यायामशाला का प्रबंध किया जाएगा। पार्क के मुख्य केंद्र और नदी के तट पर दो गजीबो फूल और पत्तियों से सजाया जाएगा। पार्क में घास और छायादार पाैधे लगाए जाएंगे। इसके सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि करुणा सागर पार्क को नगर के वेस्ट सामानों से सजाया जा रहा है। बच्चों के खेलने की सामग्री लगाई जाएगी। इसमें लोगों के आकर्षण के लिए दो गजीबों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसकाे फूल पत्तियों से सजाया जाएगा। इसको विकसित करने का कार्य चल रहा है, बहुत जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें