फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता व निष्पक्षता से होगी परीक्षा, छोटी गलती भी अक्षम्य : डीएम

Fri, 09 Feb 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आरओ-एआरओ परीक्षा को लेकर  बैठक करते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
पडरौना। समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के मद्देनजर विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार की शाम डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ परीक्षा कराई जानी है। छोटी गलती भी अक्षम्य मानी जाएगी। बैठक में स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पशिक्षक, चपरासी या अन्य कोई भी परीक्षा केंद्र का स्टाफ मोबाइल नहीं रखेगा। परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम, गैलरी और कक्ष सीसीटीवी कैमरे से युक्त होने चाहिए। अगर कहीं नहीं कैमरे लगे, तो शीघ्र लगवा लें। परीक्षा के 10 मिनट पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। समय सीमा के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पेपर बांटने से लेकर ओएमआर प्राप्ति तक समस्त कार्य आयोग के निर्देश के अनुसार होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए संबंधित जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी।
एडीएम वैभव मिश्रा ने कहा कि जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि द्वारा सम्पादित कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में शामिल यूपी लोक सेवा आयोग के समन्वयक एवं पर्यवेक्षक ने भी परीक्षा संबंधी जानकारी दी। डीएम ने कहा कि आरओ और एआरओ की परीक्षा पूर्णतः सुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता पूर्ण रूप से कराना है। यह बहुत ही संवेदनशील कार्य है। इसलिए सभी स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक व केंद्र सहायक पहले ही यह देख लें, कि किसी भी केंद्र पर कोई कमी न रह जाए। कमरों में सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, रिकार्डिंग, शौचालय, बाउंड्री व प्रकाश एवं विद्युत की उचित व्यवस्था पूरी तरह सही हो और आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप हो। सभी केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों की ट्रेनिंग समय से जिला विद्यालय निरीक्षक करा लें। परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था और बाहर बैठने की व्यवस्था भी देख लेंगे। कोई भी अवांक्षित व्यक्ति परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित नहीं रहेगा। परीक्षार्थियों से गलत व्यवहार कदापि न करें। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी इन निर्देशों का अनुपालन अपने स्तर से भी सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की तरफ से परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा से आधे घंटे पहले से जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी रीतेश कुमार सिंह, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र कुमार, सीओ कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें