कप्तानगंज। प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल को लेकर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कप्तानगंज के अपने कैंप कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक पर स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आठ साल का कार्यकाल प्रदेश के नागरिकों के लिए बेमिसाल रहा है। इस कार्यकाल में उनके विधान सभा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य, रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, संपर्क मार्ग का कायाकल्प, बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल द्वारा किसानों का भुगतान शुरू करने, जल्द मिल के संचालन का आश्वासन मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।