फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बारिश का असर गंडक नदी में दिखा

विज्ञापन
एपी बांध का निरीक्षण करते बाढ़ खंड के अभियंता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नेपाल में बारिश का असर गंडक नदी में दिखा
विज्ञापन

पडरौना। नेपाल में हुई बारिश का असर गंडक नदी में दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह छह बजे नदी का डिस्चार्ज 1.14 लाख क्यूसेक था, जो तमकुही रोड क्षेत्र में आठ बजे बढ़कर 1.26 लाख क्यूसेक पहुंच गया। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से तटबंधों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। लोगों ने आशंका जताई है कि ऐसे ही डिस्चार्ज बढ़ता रहा तो तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ जाएगा। उधर, बाढ़ खंड के कर्मचारियों ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही बारिश फिर अपना रंग दिखाने लगी है। अहिरौलीदान के कचहरी टोला, जवही दयाल, नरवाजोत, पिपराघाट में दहारी टोला से तवकल टोला, घघवा जगदीशबाक खास और बाघाचौर सहित कई अन्य संवेदनशील जगहों पर पानी का दबाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, पुजारी सिंह, दूधनाथ शर्मा, श्रीकांत पासवान, प्रभुनाथ यादव आदि ने बताया कि गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने-घटने का सिलसिला जारी रहा तो बांध व गांव को खतरा उत्पन्न हो सकता है। बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी ने कहा कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

...
ताल-तलैया पानी से भरे
खड्डा। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से ताल-तलैया, नाले-पोखरे भर गए हैं। नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश का असर गंडक में देखा जा रहा है। बारिश होने से तटबंधों पर चूहों के बिल बन गए हैं। शुक्रवार को बारिश का असर बंधों पर नजर आया। महदेवा गांव भी नदी की कटान से सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें