पडरौना। नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की।