पडरौना। रामकोला के गीतांजलि हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन में डा. मुकेश और संचालक अरविंद शर्मा की पत्नी मीरा शर्मा के नाम शामिल है। मीरा की एमबीबीएस की डिग्री लगी है। शुक्रवार को मीरा सीएमओ कार्यालय में अपनी एमबीबीएस की डिग्री लेकर पहुंची। डिग्री पर टीम को संदेह हुआ, क्योंकि अन्य एमबीबीएस के डॉक्टरों की डिग्री से अलग है। इसकी जांच के लिए सीएमओ मेडिकल काउंसलिंग को पत्र लिखेंगे। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि डिग्री पर संदेह लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।