फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही व्यापार मंडल व दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता (67) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र के व्यापारियों में शोक है।
वह बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से कसया जाते समय जोकवा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। सिर में चोट लगने पर गंभीर हालत में उनको पहले गोरखपुर और बाद में लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन की जानकारी होने पर विधायक डॉ. असीम कुमार, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें