फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों तक चला प्रेम प्रसंग: 10 मई को हुई थी शादी, फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Tue, 30 May 2023 05:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
पूछताछ करते नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव के बाबा टोला में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। अभी दस मई को ही उसका विवाह नौरंगिया स्थित शिवमंदिर में हुआ था। उसका शव मिलने की सूचना पर मायकेवाले पहुंचे। पुलिस ने के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उसके नंबर का सीडीआर निकलवा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव के बाबा टोला निवासी अभिषेक की पत्नी चांदनी (18) का शव सोमवार की दोपहर करीब एक बजे छत के कुंडे में काले दुपट्टे से लटका मिला।

इसकी सूचना उसकी सास अनिता ने मृतका के मायकेवालों को दी। इसके बाद नरचोचवा गांव के विजयपुर टोला निवासी मृतका के पिता श्रवण कुमार पहुंचे। अपनी बेटी का शव देखकर वह गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। उसके बाद 3:30 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

27 मई को पति चेन्नई चला गया कमाने

मृतका के पिता श्रवण कुमार का कहना था कि उनकी बेटी ने बताया था कि वह अभिषेक से प्यार करती है। उसी से शादी करना चाहती है। दोनों परिवारों की मर्जी से बीते 10 मई को नौरंगिया स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद चांदनी का पति 27 मई को चेन्नई कमाने चला गया। वहां वह वेटर का काम करता है। मृतका के पिता ने बताया कि चांदनी के ससुरालवालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस को तहरीर दी जाएगी। बेटी की मौत से गम में हैं।

दो वर्षों तक चला प्रेम प्रसंग, फरवरी में दोनों भाग गए थे, तब जाकर हुई शादी
मृतका की सास अनिता ने बताया कि चांदनी के मामा का घर पिपरा बुजुर्ग गांव के बाबा टोला में है। वह पहले से ही इस गांव आती जाती थी। इसी बीच उनके बेटे अभिषेक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। यह सब तकरीबन दो वर्षों तक चला। फरवरी माह में दोनों एक साथ कहीं चले गए थे। जब वापस आए तो शादी की बात रखे। इसलिए दोनों की शादी कर दी गई थी।

मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। देर शाम तक मायकेवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अतुल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष, नेबुआ नौरंगिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें