फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ता दिवस पर याद किए गए देश के प्रथम राष्ट्रपति

Tue, 05 Dec 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इसमें प्रथम राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकिशोर शाही ने कह कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की याद में अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। उनका मानना था कि न्याय का प्रकाश जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचता तक तक न्याय प्रक्रिया की पूरी व्यवस्था बेकार है। इसलिए सभी अधिवक्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और उचित न्याय पहुंचाकर प्रथम राष्ट्रपति के संकल्पाें को अंगीकार करना चाहिए। कार्यक्रम को संघ उपाध्यक्ष अखिलेश मणि त्रिपाठी, महामंत्री राकेश कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार दीक्षित, राकेश कुमार पांडेय, वुदधेश पांडेय, अपर जिला जज सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज मदनमोहन, अपर जिला जज सत्यपाल कुमार, अपर जिला जज प्रशांत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता कुमार सिंह, सिविल जज एसडी विजय विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला जज मोहम्मद रिजवान और संचालन मुकेश चंद पांडेय ने किया।
इस दौरान विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार गौतम, नरेंद्र कुमार मिश्र, त्रिलोकी दुबे, रमेश कुमार राय, उपेंद्र कुमार पाठक, राजेश्वर प्रसाद सिंह, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, अनिल पति तिवारी, संजय कुमार तिवारी, निर्मल शाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें