फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वगुरु बनने की तरफ बढ़ रहा देश : नंदी

Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। बाजार के शंकर मंदिर परिसर मेें बुधवार की शाम प्रदेश के व्यापार कर मंत्री नंद गोपाल नंदी ने व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी। अब व्यापारी, मजदूर आदि वर्ग सभी खुशहाल हैं। सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे देश के बच्चे वहां यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए युद्ध में फंसे तो वे तिरंगा लेकर सुरक्षित वापस घर लौट आए। कतर में फांसी की सजा पाए सेनाधिकारियों को वापस सुरक्षित लाया गया। यह मोदी की राजनीतिक कूटनीति की जीत है। इस दौरान पंकज पोद्दार, नगेंद्र अग्रवाल, रामायन जायसवाल, रामप्रकाश वर्मा, दीपक अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग, गुड्डू गुप्ता, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें