फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीस साल से आपसी विवाद में रूकी चकबंदी फिर शुरू होगी

Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चकबंदी अधिकारी के सामने गांव वालों ने खुली बैठक में भरी हामी
विज्ञापन

-अधर में फंसी चकबंदी की वजह से गांव में बढ़ गया था जमीनी विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा । तहसील के रामपुर गोनहा गांव में बीस साल से रूकी हुई चंकबंदी फिर शुरू होगी। परिषदीय स्कूल कैंपस में चकबंदी अधिकारी के सामने खुली बैठक में गांव वालों ने हामी भरी है। गांव वालों के विवाद और विरोध की वजह से अभी तक चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से गांव में जमीन का विवाद बढ़ गया था। रामपुर गोनहा गांव में बीस साल पूर्व चकबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

एक महीने तक गांव में टीम गई और कश्तकारों की जमीन का पैमाइश का भी कार्य चला। लेकिन गांव वालों के विवाद और विरोध की वजह से चकबंदी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इसके बाद गांव में जमीन को लेकर विवाद बढ़ गई। बीच में कई बार चकबंदी अफसरों ने रूकी हुई चकबंदी को पूरा करने का प्रयास किया, लेकिन गांव वाले सहमति नहीं हुए। लगातार जमीन को लेकर गांव में बढ़ रहे विवाद के चलते गांव वालों ने खुद चकबंदी का अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने की मांग किए। बृहस्पतिवार को चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार राजस्व कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे। परिषदीय स्कूल के कैंपस में बैठक कर गांव वालों से वार्ता किया। गांव वालों ने चकबंदी कराने के लिए हामी भरा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिंद्र गुप्ता, पुर्व प्रधान रामकृपाल कनौजिया,रामबेलाल,नेवास ,जोगेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें