गंगुआ बाजार/दुदही। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दुदही ब्लॉक मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों काे पार्टी की विचारधारा और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। दुदही ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई पदयात्रा पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पार्टी के झंडे लिए कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। ब्लॉक अध्यक्ष वकील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता है।
इसी तरह गंगुआ बाजार क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज कस्बा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला से पदायात्रा निकाली।