फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सार्वजनिक रास्ते के विवाद को लेकर बसडीला में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। बसडीला में सार्वजनिक रास्ते के विवाद में हुए हमले में घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामकोला के बसडीला गांव निवासी हृदय शंकर मिश्र के घर की रुचि मिश्रा एक बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते से जाने पर नाराज रामाश्रय विश्वकर्मा व सुशील विश्वकर्मा ने रुचि को अपशब्द बोलने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो रामाश्रय विश्वकर्मा और सुशील विश्वकर्मा परिजनों के साथ हृदय शंकर मिश्रा के दरवाजे पर आकर उनके परिवार को लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें हृदय शंकर मिश्रा, रुचि मिश्रा, ज्योत प्रकाश मिश्र, संगीता मिश्रा, विनीता देवी, अभिनव मिश्रा आदि घायल हो गए। उन्हें परिजन रामकोला सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने रुचि मिश्रा, ज्योति प्रकाश मिश्र, हृदय शंकर मिश्रा और संगीता मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां संगीता मिश्रा और उनके पति ज्योति प्रकाश मिश्र की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इधर हृदय शंकर मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। रामकोला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें