फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई हृदय और रक्तचाप के मरीजों की मुश्किलें

विज्ञापन
मरीजों की जांच करतीं डाॅक्टर।
विज्ञापन
पडरौना। कोहरा और सर्द हवा के साथ मौसम बदला तो ठिठुरन बढ़ गई है। इसकी वजह से हृदय और सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 50 मरीज हृदय व रक्तचाप के समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। वहीं ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी का सितम बढ़ने से सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ रही है। बीते चार दिन से ठंड का सितम बढ़ गया है। ऐसे में लोगों की थोड़ी सी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। सर्दी बढ़ते ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सलाह देकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे हैं। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि हार्टअटैक का मुख्य कारण हाई ब्लडप्रेशर है। इसकी वजह सर्दी के मौसम में शरीर की सक्रियता का कम होना है। इससे रक्त का दबाव बढ़ जाता है और हार्ट अटैक की आशंका अधिक हो जाती है। ऐसे में मरीज सावधानी बरतें। बुजुर्गों में बीमारी से लड़ने की शारीरिक क्षमता कम होती है, इसलिए उन्हें भोजन में अधिक तेल-मसाले वाले खाने की जगह हल्का व पौष्टिक खाना लेना चाहिए। हरी सब्जी, दाल व रोटी का अधिक इस्तेमाल करें। गर्म कपड़े पहनें व व्यायाम करें। इसके अलावा खांसी व बुखार से पीड़ित करीब 400 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में दवा लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें