फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा से राममय हुआ शहर, श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा

Mon, 08 Jan 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर में आरएसएस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी
विज्ञापन
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से रविवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों की तरफ से निकाली गई सीताराम, लव कुश और हनुमान की झांकी देख लोगों को आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में करीब 20 हजार महिला और पुरुष शामिल थे। नगर की सड़कों पर भक्तिगीतों की धुन के बीच जब इनकी भीड़ उमड़ी तो पूरा शहर राममय हो गया। जिस रास्ते शोभा यात्रा निकल रही थी, उसे रास्ते के किनारे बने घर के लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे से ही नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकली झांकियां कार्यक्रम स्थल जूनियर हाईस्कूल परिसर में पहुंचने लगीं थी। यहां दोपहर करीब 12 बजे सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल की अगुवाई में झांकियों के साथ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा निकली। यह शोभायात्रा कोतवाली रोड, कसेरा टोली होते भारतीय शिवाला मंदिर पहुंचा। यहां से जटहां रोड, दरबार रोड, तिलक चौक, मेन बाजार, साहबगंज के रास्ते शोभा यात्रा बावली चौक पहुंची, जहां से रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं, युवतियां और अन्य लोग भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते दिखे। सभी श्रीराम के रंग में रंगे थे। जयश्रीराम के जयघोष से पूरा शहर गूंज रहा था। यात्रा समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कि श्रीराम सबके राम हैं। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सबकी सहभागिता हो इसके लिए घर-घर पूजित अक्षत और कलश पहुंचाया जा रहा है। 22 जनवरी को सुबह के 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सभी गांव, नगर, मोहल्ला, कॉलोनी के मंदिरों में विशेष पूजन और भजन-कीर्तन करें। घर के दरवाजे पर रंगोली बनाकर भगवान श्रीराम का स्वागत करें।
इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या सेवा समिति पडरौना के जिला प्रचारक मनीष, जिला संयोजक रविकृति, नगर संयोजक डॉ. धनंजय मिश्र, सह संयोजक रवि सिंह, मनीष जायसवाल, विशाल जायसवाल, फुलबदन, विभाग प्रचारक सुशील, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रदीप गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, किशोर यादव, संजीव मिश्र, मुकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0

इन झांकियों को लोगों ने सराहा
नगर के रामकोला रोड स्थित रीयल पैराडाइज एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय व प्रबंधक डॉ. नीरेन पांडेय की अगुवाई में सीताराम की झांकी निकाली गई थी। इस झांकी के आगे चल रही झांकी में छात्राएं विभिन्न गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम और मां सीता की नजर उतारती दिखीं। इसके अलावा नगर के हनुमान इंटर कॉलेज और जगदीशपुरम कॉलोनी की तरफ से निकाली गई झांकी को लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें