फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकमार्ग की नौवीं बार हुई पैमाइश, 30 साल से चला आ रहा विवाद सुलझा

Mon, 09 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। धर्मपुर पर्वत गांव में तीन दशक से चकमार्ग का चल रहा विवाद रविवार को खत्म हो गया। हाईकोर्ट के आदेश पर नौवीं बार पैमाइश कराई गई। हाईकोर्ट में याचिका मोहम्मद खलील बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में पारित आदेश का मामला चल रहा था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र यादव व लेखपाल नेसार अहमद, मनीष प्रजापति, धनंजय सिंह, अश्विन कुमार और अमन कुमार की टीम ने जमीन की पैमाइश की। यह कार्रवाई राजस्व निरीक्षक दुदही की रिपोर्ट के आधार पर की गई। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग अब तक नौ बार मापा जा चुका है, लेकिन पहली बार न्यायालय के आदेश से निष्कर्ष तक पहुंचा। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की और कहा कि अब चकमार्ग का उपयोग बिना किसी अवरोध के हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें