पडरौना। नगर के विभिन्न मंदिर और मंदिर परिसरों में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसमें लोगों से मठ-मंदिराें के अलावा आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखते हुए 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की गई।
पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल की अगुवाई में बुधवार को नगर के गांधीनगर वार्ड के साहबगंज स्थित श्री रामजानकी मंदिर, भोलेनाथ मंदिर और मंदिर परिसर की श्रमदान कर सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर क्षेत्र के सभी मंदिर और मठों की साफ-सफाई कर तैयार करने के लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 496 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आई है कि सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य राजाराम पुनः अपने महल में विराजने वाले हैं। इस दौरान मनीष जायसवाल, रामाश्रय गौतम, सुशील टिबरेवाल, सुमित टिबरेवाल, सुगंध सिंह, मंथन सिंह, आकाश वर्मा, मनीष सिंह, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने नगर के श्री बुढ़िया माई मंदिर परिसर में श्रमदान कर मंदिर और मंदिर की बृहद साफ-सफाई की। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, लल्लन मिश्रा, शिवजी जायसवाल, सनद पांडेय, सतीश साहा आदि मौजूद रहे।