पडरौना। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की तरफ से बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में विधिक सेवा बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए मामले चयनित करने एवं बंदियों की रिहाई के लिए मध्यस्थता कर सुनावाई हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि विचाराधीन बंदियों की रिहाई सुनिश्चि करने की तैयारी करने के साथ-साथ विधिक सेवा प्रदान कराने के लिए जिला कारागार देवरिया का प्रति सप्ताह भ्रमण कर किया जाता है। इसके तहत मध्यस्थता के तहत विचाराधीन प्रकरण में सत्यप्रकाश बनाम सन्नो के बीच मध्यस्थता कराते हुए मामलों में दोनों पक्षकारों से वार्ता कर मामले का निस्तारण किया गया।