रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में पपउर का बौद्ध टीला कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। सरकार ने बंधन योजना के तहत 1.89 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके तहत आरसीसी सड़क, विश्रामगृह, विद्युतीकरण, चाहरदीवारी, मार्बल लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। रामकोला आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर पपउर में महात्मा बुद्ध से जुड़ा टीला है। इस पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापित है। इसको सरकार ने कॉरिडोर बनाने के लिए बंधन योजना के तहत 1.89 करोड़ रुपये स्वीकृत शासन ने किया है। 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो गया तथा बाकी बचे विश्राम गृह, चारों तरफ मार्बल लगाकर सुंदरीकरण, चाहरदीवारी, सड़क का निर्माण होगा।