फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्धिक परीक्षा में सर्वोच्च पाने वाले मेधावी हुए पुरस्कृत

Tue, 08 Oct 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखी बाग संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। बौद्धिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी छात्र अभी से तैयारी में जुट जाएं। परिश्रम ही आपके सफलता की गारंटी है। बौद्धिक परीक्षा बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने में मदद करेगा। इसके बाद उन्होंने बौद्धिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले गरिमा पटेल, शाहिना खातून, नन्दिनी कुशवाहा, दिशा पटेल, सब्या कुशवाहा, अख्तरी खातुन, आशीष कुमार, इफ्तेखार अंसारी, गुड्डू गुप्ता, कमलेश कुमार आदि मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान अमरनाथ पांडेय, रणवीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें