फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान से बने रास्ताजोर पुल का हुआ लोकार्पण

Fri, 23 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुशीनगर और महराजगंज जिले के करीब 40 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर व्यक्तिगत खर्च और श्रमदान से बनाए गए रास्ताजोर पुल का लोकार्पण हुआ। इस पुल को स्वर्गीय सुबोध राव ने अपने धन और श्रमदान से बनवाया था। महंत आदित्यनाथ और विधायक विजय दूबे ने  छोटी गंडक नदी पर बने इस पुल के लिए सरकार की तरफ से मदद न मिलने पर तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य और बरवा रतनपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय सुबोध राव ने अपने दम पर पुल बनवाने की ठानी। लगभग 14 लाख रुपये की लागत एवं श्रमदान से सात मीटर लंबा पुल वर्ष 2012 में बनवाया गया था। परंतु सुबोध राव की असयम हुई मृत्यु के कारण पुल का लोकार्पण नहीं किया गया था। बुधवार को खड्डा ब्लाक के कोप जंगल गांव आए महंत आदित्यनाथ ने विधायक विजय दूबे के साथ इस पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बन जाने से कुशीनगर के खड्डा विकास खंड के बरवा रतनपुर, नौका टोला, कुनेली पट्टी, एकडंगी,पिपरिया, फटकदौना, हीरा छपरा, गिलहरिया,  खेमन छपरा आदि गांव के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय राव, कुणाल राव, ज्योतिष मणि, राम लक्ष्मण, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, श्रीकांत राय, विशाल सिंह, लालजी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें