फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी से खलवाटोला में बुधवार की शाम को 45 वर्षीय शख्स का शव सड़क किनारे शीशम के पेड़ में लटका हुआ लोगों ने देखा। खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उसके जेब से दो मोबाइल कान में ईयर फोन मिला, जबकि कुछ दूरी पर बाइक खड़ी थी। बैकुंठपुर कोठी से खैरवा घाट जाने वाली सड़क पर बैकुंठपुर कोठी के खलवा टोला के पास एक शीशम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। लाल रंग का गमछा में फंदा से शव लटक रहा था और पैंट शर्ट पहरा था। शव की पहचान करने का प्रयास किया सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें