पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के नोनिया पट्टी के एक मकान के कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बृहस्पतिवार को मिला। युवक की पहचान पुलिस ने पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के 29 वर्षीय नंदू पुत्र राधेश्याम के रूप में किया। परिजनों केे अनुसार नंदू घर से सूरत जाने के लिए घर से निकला था। बृहस्पतिवार की देर शाम को परिजनों को पुलिस ने सूचना दिया कि नंदू का शव एक व्यक्ति के घर मकान के कमरे में मिला है। परिजनों ने जिसके घर में शव मिला हैं, उस पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।