फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई से आया शव, परिजनों में मची चीख पुकार

Wed, 25 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मूतक दुखी प्रसाद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सपहा। क्षेत्र के बड़गांव के टोला धर्मागर छपरा में दुबई से दुखी प्रसाद का शव आया तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दुखी प्रसाद (45) दो माह पूर्व दुबई कमाने गए थे। परिजनों के अनुसार, वह एक कंपनी में काम कर रहे थे। 16 फरवरी को काम करते समय गिर गए थे। उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। शनिवार की दोपहर में दुखी प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुबई से शव को लखनऊ एयरपोर्ट मंगलवार की सुबह लाया गया ।शव के साथ गांव के ही जय कुमार तथा शशिकपूर दोनों युवक जब एंबुलेंस से शव को लेकर गांव मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे पहुंचे तो गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। दुखी प्रसाद अपने पीछे पत्नी फूलकली, बेटी प्रीति और पुत्र बृजेश को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें