मृतक कोटेदार पुत्र की फाइल फोटो और मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कसया थाना क्षेत्र के चुरामन छपरा गांव में कोटेदार के 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चुरामन छपरा निवासी मोहित मद्धेशिया सोमवार रात गांव के बाहर बने अपने मकान पर सो रहा था। मंगलवार सुबह लोगों ने मकान के सामने सड़क पर उसका खून से सना शव देखा।
सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर शव कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पड़ोस के टोले से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता पेशे से कोटेदार हैं।