गोड़रिया। दशहरा मेले से कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा निवासी हसमुद्दीन अंसारी की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में हसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि वह रविवार को दुदही कस्बे में दशहरा मेला देखने गए थे। बाइक कस्बे के तजमुल हुसैन के दरवाजे पर खड़ी की थी। वापस आए तो उनकी बाइक नहीं थी। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद