तमकुहीराज। कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित डिज्नी लैंड मेला देखने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
तरया सुजान गांव निवासी सरफुद्दीन अंसारी बुधवार देर रात तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित डिज्नी लैंड मेला देखने अपने रिश्तेदार के साथ आए थे। बाइक ख़डी कर वह मेले में चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक उठा ले गया। काफ़ी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सरफुद्दीन अंसारी ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शनिवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।