फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड छीनकर उचक्कों ने निकाले रुपये

विज्ञापन
रामकोला में एटीएम से रकम निकालने गए किशोर से कार्ड लेकर भागे उच्चके की जानकारी हासिल करती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एटीएम कार्ड छीनकर उचक्कों ने निकाले रुपये
विज्ञापन

रामकोला। नगर के एटीएम में किशोर से 10 हजार रुपये की लूट की कोशिश में नाकाम होने के बाद उचक्कों ने कार्ड छीनकर 15 हजार रुपये निकाल लिए। किशोर की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।
रामकोला थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी अनुज यादव मंगलवार की दोपहर एटीएम से रकम निकालने गए थे। वहां पहले से दो लोग मौजूद थे। अनुज ने दोनों लोगों को बाहर जाने के लिए कहा। तब भी दोनों बाहर नहीं निकले। एटीएम कार्ड लगाकर अनुज ने दो हजार रुपये निकालने के लिए बटन दबाया तो दोनों में से एक व्यक्ति ने झटके से 10 हजार का बटन दबा दिया। एटीएम से जैसे ही 10 हजार रुपये निकले तो दोनों अनुज के हाथ से रकम छीनने लगे। अनुज के शोर मचाया। उचक्कों ने अनुज के हाथ से एटीएम कार्ड छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के लोग जब तक एटीएम पर पहुंचते, उसके पहले 15 हजार रुपये निकाल लिए जाने का संदेश मोबाइल फोन पर आ गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई मिथिलेश सिपाहियों के साथ एटीएम के पास पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान की कोशिश की। एसआई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखकर उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें