फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से सेवरही पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, युवती को प्रेम जाल में फंसा कर बना रहा दबाव
विज्ञापन

तमकुहीरोड। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाने वाले फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी हरियाणा के गुरूग्राम में जाकर छीपा था। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव निवासी शमीम अपना धर्म और नाम बदलकर सेवरही नगर के एक माहल्ले की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और जबरन लेकर घर से भाग गया। मामला शादी तक पहुंचा तो युवती को सच्चाई जानकारी हुई कि युवक दूसरे धर्म का है। युवक युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। किसी तरह युवती युवक की चंगुल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस इस मामले में युवक पर अपहरण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सेक्टर- 18 गुरुग्राम,हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। सेवरही के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने शमीम वांछित था। हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें