फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों के साथ एक महिला को भगाकर धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया है। आरोपी युवक देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चार अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर यह बताया था कि उसकी पत्नी को दो बच्चों, क्रमश: सात व आठ साल, के साथ अजमल नामक एक युवक भगा ले गया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर एएसपी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई थी।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी अजमल निवासी बभनौली थाना बनकटा जिला देवरिया ने पीड़िता को उसके दो बच्चों के साथ भगा ले गया और बाद में उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला व उसके दो बच्चों को बरामद कर आरोपी अजमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में धर्म सम परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लगाकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, एसआई बृजेश कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल आरिफ खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें