तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न मामले मे दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि तरया सुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ कोठी निवासी विकास चौहान दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के दर्ज मुकदमे में आरोपी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबीश दे रही थी। लेकिन आरोपी चकमा दे रहा था। शुक्रवार को सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।