खड्डा। थाना क्षेत्र एक गांव से बीते चार जून को अपहृत किशोरी को रविवार की दोपहर बाइक सवार चार युवकों ने गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। सूचना पर आई पुलिस किशोरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी जून माह में अचानक घर से गायब हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी। रविवार की दोपहर बाद गांव के बार किशोरी को एक पेड़ के पास पास छोड़कर आरोपी युवक भाग गए। इस संबंध में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी बरामद हुई है। न्यायालय में उसका लिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद