पडरौना। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (ठपजप) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापित धन्यवाद पत्र डीएम को सौंपा है। जिलाध्यक्ष एसएन गिरी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार की अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून (बड्स एक्ट 2019) बनाने और इसे लागू करने के निर्णय पर ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानून बन जाने से क्षेत्र के लाखों लोग अपनी जमा धनराशि पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उनको न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि कानून लागू हो जाने के बाद राज्य सरकार ने ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला कलक्टर, डीसी को अपने क्षेत्र में सक्षम एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (ठपजप) के जवाहर गुप्ता, गिरधर प्रतापति, जयप्रकाश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, कांति गुप्ता,गांकुल कुमार आदि मौजूद रहे।