फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाई भिक्षुओं ने केंद्रीय मंत्री को भेंट की बुद्ध की प्रतिमा

Wed, 19 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना । केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार को कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में थाई बुद्ध बिहार पहुंचे। वहां थाई भंते सोम पोंग, भंते सोम क्रान और अन्य भिक्षुओं ने स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने मुख्य थाई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। बुद्ध स्थली स्थित थाई बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री के प्रमुख भंते फ्राविडेश्वचिरायन (भंते सोम पोंग) ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। भिक्षु सोम पोंग ने मंदिर के निरीक्षण के दौरान थाई संस्कृति, परंपरा, स्थापत्य कला की जानकारी दी। थाई मंदिर की सुंदरता और बागवानी को देख केंद्रीय मंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश विश्व कल्याण के लिए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें