फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से टेंट मजदूर की मौत

Mon, 18 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया लाला टोला गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से टेंट मजदूर की मौत हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकटिया लाला टोला निवासी शमशाद 29 वर्ष टेंट हाउस में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को गांव के निवासी छांगुर अली के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में डेकोरेशन का कार्य करने गए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे काम के दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें