कसया। लोक निर्माण विभाग परिसर में ठेकेदार संघ की बैठक में छह सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे निविदा बहिष्कार आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि मांगें पूरी न होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। संचालन महामंत्री दीपक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान संरक्षक कैलाश सिंह, दीपक राय, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद यादव, संजीव यादव, दयाशंकर सिंह, जितेंद्र शाही आदि मौजूद रहे।