फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थी पुरस्कृत

Wed, 20 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर कुशीनगर के सभागार में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी।
विज्ञापन
पडरौना। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें जिले के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीडी जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभा की पहचान कर उसके उचित मंच देने की जरूरत है। प्रदर्शनी को
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, वेदशंकर गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, ज्योति वर्मा आदि ने विद्यार्थियों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामकोला की छात्रा तनु तिवारी ने प्रथम, डुमरी मालव सुकरौली के आयुष ने द्वितीय और सारंग छपरा खड्डा की छात्रा लक्ष्मीना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरवलिया की आशी गुप्ता, कल्हण टोला के सोनू साहनी, बटरौली घुरखड़वा की कुमारी नेहा, मोहन बसडिला सेवरही की झुनझुन कुमारी, सुकरौली की निशा सिंह, सेमरा हरदो के आशीष और बतरौली के अंश सिंह सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। अंत में जिला समन्वयक प्रशिक्षण सत्येंद्र मौर्या ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रदर्शनी का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।इस दौरान जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, बालेश्वर तिवारी, विशाल मोहन गोस्वामी, बलराम सिंह, बालेश्वर तिवारी, उदय सिंह, रईस, मुशरफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें