कसया। देवरिया मार्ग स्थित सिसवा कुटी चौराहे पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के रधिया देवरिया गांव के निवासी निखिल चतुर्वेदी (25), चंद्रावती (38) और सुनील चौबे (40) टेंपो में गढ़रामपुर से कसया की तरफ आ रहे थे। अभी वे लोग सिसवा कुटी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी बीच टेंपो अनियंत्रित होकर एक बोलेरो में टकराकर पलट गया।
टेंपो में सवार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने सुनील चौबे को मृत घोषित कर दिया। निखिल चतुर्वेदी और चंद्रावती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।