फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो पलटा, पांच घायल

Wed, 11 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। पनियहवा-पडरौना मार्ग पर छितौनी बाईपास के समीप नरकहवा मोड़ पर अचानक टेंपो के सामने नीलगाय आ गई और सवारियों से भरी टेंपो पलट गई। इसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हनुमानगंज थाना क्षेत्र केशवपट्टी निवासी टेंपो चालक विजय भारती (30) टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पनियहवा से सवारी लेकर नेबुआ के लिए जा रहा था। इसी दौरान नरकहवा मोड़ के समीप अचानक से नीलगाय सामने आकर टकरा गई। इससे टेंपो पलट गई। इसमें सवार सुरेन्द्र निषाद (40), अंकुश (25),सुरेन्द्र (40) निवासी पिपराघाट शिव टोला थाना सेवरही तथा महेंद्र (35) निवासी नरकहवा थाना हनुमानगंज टेंपो से दबने से गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाई। छितौनी चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है। टेंपो के सामने अचानक नीलगाय आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें