फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टकराने के बाद टेंपो पलटा, पांच घायल

Mon, 08 Apr 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार के पास किसी वाहन की टक्कर से यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया। एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। सुजान थाना क्षेत्र के चौपथिया निवासी पारस गिरी के परिवार के लोग रविवार की शाम चार बजे टेंपो से रिश्तेदार के घर तमकुहीराज-अहिरौली दान मार्ग से जा रहे थे। सिसवा बाजार के पास अज्ञात वाहन से टकरा कर टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार शिवकुमारी देवी (45) को गंभीर चोटें आईं, जबकि आयुष कुमार (02 ) और अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। शिवकुमारी देवी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें