फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिनी ट्रक की चपेट में आया टेंपो, 10 लोग घायल

Sat, 18 Mar 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली बाजार। मथौली रगड़गंज मार्ग पर मिनी ट्रक की चपेट में टैंपो के आने से उसमें सवार 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली-रगड़गंज मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हादसा हुआ। दोपहर दो बजे मथौली बाजार के समीप स्थित ईंट भट्ठे के सामने सवारी भरा टेंपो सामने से मिनी ट्रक की चपेट में आ गया। इसमें सवार हाटा कोतवाली क्षेत्र के खझवा निवासी नीतू राय (20), रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार निवासी रामकृपाल (35), गिदहवा निवासी मोहम्मद रजा (55), अबैतुन निशा (52) पत्नी मोहम्मद रजा, अहिरौली थाना क्षेत्र के अरकपुर निवासी सरिता (40) घायल हो गईं।
साथ ही रामकोला निवासी सुगन्ती ( 40), अनीता (30), प्रिंस (5) पुत्र अक्षयबर, अनन्या (8) पुत्री अक्षयबर, रामसमुझ कुशवाहा (45) भी घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार पहुंचाया। मथौली बाजार चौकी इंचार्ज चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि नौ घायलों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मिनी ट्रक को कब्जे में लिया गया है। टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें