पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के समीप शनिवार की रात करीब 12 बजे यात्रियों से भरा टेंपो नहर में पलट गया। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में चार महिलाएं, दो बच्चे व चालक समेत नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गोबरहिया स्थित चर्च में आयोजित ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा में जा रहे थे। घायलों की पहचान गोपालगंज और छपरा निवासी के रूप में हुई है। गांव वालों की सूचना पर आई डॉयल-112 पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर धूस भेजवाया, जहां महिला समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार के सीमावर्ती गोबरहिया में शनिवार की रात व रविवार को दिन में चर्च में ईसाई मिशनरी की ओर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दराज के लोग पहुंचते हैं। प्रार्थना सभा में यह दावा किया जाता है कि किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को यहां लाने के बाद उसकी बीमारी ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
शनिवार की रात बिहार के गोपालगंज और छपरा जिले के निवासी कुछ लोग पडरौना रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से नौ लोगों को लेकर एक टेंपो चालक गोबरहिया गांव छोड़ने के लिए निकला। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के समीप टेंपो चालक पहुंचा ही था कि यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और टेंपो को सीधा कराकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद टेंपो छोड़कर चालक फरार हो गया।
यात्रियों का कहना था कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। मना करने के बाद भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की। इससे धौरहरा गांव के समीप यह हादसा हो गया।
स