फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तापमान पहुंचा 39 के पार, सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 08 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा और सिर ढक कर  जाती युवतियां।
विज्ञापन
पडरौना। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में धूप प्रखर होने और पछुआ हवा से लू की स्थिति रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग गमछा बांधकर सड़क पर निकले। हालांकि, शाम को थोड़ी राहत मिली, तो शहर में चहल-पहल बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का कहना था कि रविवार को अप्रैल में जून का अहसास हुआ।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से हुई चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। इसका असर यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग निकले वे भी खुद को गर्मी से बचाव के लिए सिर और मुंह पर गमछा बांधकर निकले। शहर में आए शिवपुर के रिंकू जायसवाल, रामप्यारे विश्वकर्मा, लालबहादुर यादव, पिपरासी के ज्ञान प्रकाश पांडेय, प्रदीप चौबे, सखवनिया के विवेक सिंह आदि ने कहा कि इस समय तेज धूप हो रही है। इसके कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अभी गर्मी की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में जब गर्मी बढ़ेगी तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
शाम करीब चार बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। शहर में चहल-पहल बढ़ गई। लोग बाजार में रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष प्रसाद ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान बढ़ा है। इससे बचाव के लिए घर से निकलने से पहले भरपूर, नीबू पानी या नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पी कर निकलेंं। बीच-बीच में भी तरल पदार्थ लेते रहें। चाय के सेवन से बचें। यदि उल्टी-दस्त हो रही है तो ओआरएस का घोल लें। बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें