फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया भूमि विवाद का निस्तारण

विज्ञापन
कंठीछपरा गांव में भूमि की जांच करते सदर तहसीलदार सुमित कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तहसीलदार ने किया भूमि विवाद का निस्तारण
विज्ञापन

पिपरा बाजार। कंठीछपरा गांव में कई वर्षों से चल रहे भूमि विवाद का बृहस्पतिवार को सदर तहसीलदार ने निस्तारण कर दिया। इससे विवाद होने से बच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जटहां बाजार क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के मुखिया टोला निवासी रामजीत कुशवाहा व पड़ोसी पारस एवं शिवधारी के बीच काफी दिनों से करीब तीन डिस्मिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। दोनों पक्ष अपना हक जता रहे थे। डीएम के आदेश पर सदर तहसीलदार सुमित कुमार ने पुलिसकर्मियों व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि विवाद का निस्तारण कर दिया। विवादित भूमि का कुछ हिस्सा रामजीत के पक्ष में चिह्नित किया गया और शेष से कब्जा हटवाने के लिए निर्देश दिया। रामजीत ने कहा कि बहुत परेशान थे। प्रशासन ने हमें न्याय दिलाया है। बड़ा विवाद होने से बचाया है।
इस संबंध में सदर तहसीलदार सुमित कुमार ने बताया मौके पर जांच की गई। भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें