अहिरौली बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा भलुहां के टोला कदमहवां में सड़क पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया। यह अतिक्रमण गांव में बन रही आरसीसी सड़क के निर्माण में बाधक बन रहा था।
ग्राम सभा भलुहा में ग्राम प्रधान की तरफ से आरसीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन गांव के एक व्यक्ति की तरफ से बनाए गए कटरेंन सड़क निर्माण कार्य में बाधक बन रहा था। इसकी शिकायती पर बृहस्पतिवार को हाटा के तहसीलदार नरेंद्र राम बृहस्पतिवार हलका लेखपाल सुनीता देवी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवा दिया।
इस दौरान अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय, एसआई राजनरायन यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, रामनिवास आदि मौजूद रहे।