फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलदार ने सुनीं गांव के लोगों की शिकायतें

Sat, 06 Jul 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के सिधुआ मिश्रौली गांव के पंचायत भवन परिसर में चौपाल का आयोजन हुआ। तहसीलदार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उसका निस्तारण किया।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि भूमि संबंधित सभी तरह के शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। शिकायत मिलते ही उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को भूमि से संबंधित शिकायत हो तो अवगत कराए, उसका शीघ्रता से निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने लोगों की तरफ से मिले धारा 24, सीलिगं की भूमि समेत अन्य भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई कर संबंधित को कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर वरासत के मिले निर्विवाद छह मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान कानूनगो राजेंद्र चौबे, लेखपाल संदीप सिंह, सुमित्रा तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला, राजू प्रजापति, अनिल कुशवाहा, जितेंद्र उर्फ बिल्लर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें