उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव निवासी एक किशोर का मंगलवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवरवा सोफीगंज के इमरान अली (15) पुत्र शरीफ अली का मंगलवार की शाम उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। यह देख घर वाले सन्न रह गए। पिता ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के बाद इमरान का मोबाइल भी साथ ले गई। मोबाइल की मदद से पुलिस आत्महत्या की वजह ढूंढ़ने में जुटी है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या क्यों किया है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। घरवाले भी कुछ नहीं बता सके हैं।