फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को भेजा बाल सुधार गृह

Sun, 09 Jun 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक किशोर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर शनिवार को उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। विदेश से पति जब घर आया तो इसकी जानकारी हुई और पति ने साथ रखने से मना कर दिया। मामला बढ़ता देख पत्नी ने किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति जीवन यापन के लिए विदेश में रहकर काम करता है। घर पर पड़ोस का रहने वाला किशोर का आना-जाना था। इसी दौरान किशोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये मांगने लगा। लोक-लाज के डर से महिला किशोर को रुपये देने लगी। महिला का पति जब विदेश से घर पहुंचा तो किशोर ने वीडियो दिखा दिया। वीडियो देखने के बाद पति ने महिला को साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने किशोर पर केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें